अयोध्या को योगी सरकार की बड़ी सौगात, रामायण विश्वविद्यालय का होगा निर्माण

 अयोध्या में रामायण विश्वविद्यालय बनवाने पर योगी सरकार का जोर, 100 दिन की कार्ययोजना में सबसे श्रेष्ठ पर रामायण विश्वविद्यालय

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब अयोध्या को एक और बड़ी सौगात देने जा रही है। अयोध्या में राम मंदिर के बाद अब रामायण विश्वविद्यालय बनवाया जाएगा। महर्षि विद्यापीठ ट्रस्ट के साथ योगी सरकार इस रामायण विश्वविद्यालय का निर्माण करने जा रही है। इसकी स्थापना 100 दिन के अंदर ही हो जाएगी। इस विश्वविद्यालय के लिए ट्रस्ट ने 21 एकड़ भूमि चिह्नित की है। यूनिवर्सिटी का निर्माण जल्द से जल्द करवाना योगी सरकार का लक्ष्य है क्योंकि यह सरकार की 100 दिन की कार्ययोजना में सबसे सर्वोच्च प्रार्थमिकता पर है।

 प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि संस्कृत विभाग की ओर से आगामी 100 दिन में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए महर्षि विद्यापीठ ट्रस्ट के साथ एमओयू साइन किया जाएगा। विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम के अनुसार महर्षि विद्यापीठ संस्थान के साथ हमने बातचीत शुरुआत की जा चुकी है। उन्होने पहले से ही विश्वविद्यालय के लिए भूमि अधिग्रहण भी कर रखा है। उनके द्वारा रामायण विश्वविद्यालय का एक खाका भी प्रस्तुत किया है। इस समय उच्च शिक्षा विभाग के पास इस विश्वविद्यालय को लेकर मंथन चल रहा है। जो संस्कृति विभाग साथ में मिलकर इस विश्वविद्यालय को स्थापित करने में अपना पूर्ण सहयोग देगा और एक अहम भूमिका भी अदा करेगा।

 प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने योगी सरकार के 100 दिन के कार्य योजना को प्रस्तुत किया। इस दौरान जानकारी दी कि अयोध्या शोध संस्थान रामनवमी के मौके पर ग्लोबल इनसाइक्लोपीडिया ऑफ द रामायण के तहत 10 ग्रंथों का प्रकाशन एवं विमोचन किया जाएगा। इसके बाद योगी सरकार की कार्य योजना में लखनऊ में जनजातीय संग्रहालय की स्थापना के लिए भूमि पूजन और नवनिर्मित भवन के लोकार्पण कार्यक्रम भी शामिल हैं।

Send this to a friend