मणिपुर में बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी–मणिपुर के विकास को बीजेपी दे रही सर्वोच्च प्राथमिकता

यह चुनाव मणिपुर के भविष्य का निर्माण करेगा

मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जो कि में दो चरणों में संपन्न होंगे। मणिपुर के उखराल में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम आत्मनिर्भर भारत की सफलता की कल्पना मणिपुर के सहयोग के बिना कभी भी नहीं कर सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार मणिपुर के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है और मणिपुर के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता भी दे रही है। 

जनसभा के दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि राज्य में कई विकास कार्यों को गति दी जा रही है। राज्य में हाईवे के निर्माण के लिए कई परियोजनाओं की घोषणा की जा रही है। मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह चुनाव किसी भी राजनीतिक दल का भविष्य बनाने नहीं जा रहे हैं, बल्कि मणिपुर के भविष्य का निर्माण करने जा रहे हैं। साथ ही कहा कि सब जानते हैं कि बीजेपी आम जनता की पार्टी है, हम पूरे देश के बारे में सोचते हैं। देश के विकास के बारे में सोचते हैं। हमने कभी भी उत्तर-पूर्वी राज्यों के साथ भेदभाव नहीं किया। 


उल्लेखनीय है कि मणिपुर में दो चरणों में 28 फरवरी और पांच मार्च को दो चरणों में चुनाव संपन्न होंगे। यहां इस समय मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की अगुवाई में बीजेपी की अपने क्षेत्रीय सहयोगी दलों के साथ गठबंधन की सरकार है। 2017 के विधानसभा चुनाव में अकेली सबसे बड़ी पार्टी रहने वाली कांग्रेस इस बार यहां सत्ता में वापसी करने की कोशिश में है। लेकिन राज्य में बीजेपी की ही जीत होगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जनता से बीजेपी के समर्थन में मतदान करने की अपील की। और राज्य में जनता के कमल खिलाने की उम्मीद जताई।

Send this to a friend