हमारे बारे में | संपर्क करें | डीएमसीए
प्रयागराज में महिलाओं के सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे पीएम, 16 लाख महिलाओं को कैश स्कीम की सौगात

महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में घोषणा, 16 लाख महिलाएं होंगी लाभान्वित
यूपी के चुनाव में अबकी बार देश की दो बड़ी पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस की नजर साइलेंट वोटर्स पर हैं। ये साइलेंट वोटर्स हैं महिलाएं। चुनावी रण में कांग्रेस ने पहले महिलाओं पर सियासी दांव खेलते हुए 40 फीसदी टिकट देने के अलावा कई अन्य लुभावने वादे महिलाओं से प्रियंका गांधी ने किए हैं। अब वोटरों के इस महत्वपूर्ण वर्ग को रिझाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने भी कदम बढ़ा दिए हैं।
यूपी में विनिंग फॉर्मूला अपनाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने प्रयागराज में महिला सशक्तीकरण सम्मेलन के जरिए आधी आबादी को साधने की कोशिश की है। प्रयागराज में बड़ा सम्मेलन कर महिलाओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम बनाया गया। इस आयोजन में पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं, बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों और स्वयं सहायता समूहों की तरफ से संचालित पोषाहार उत्पादन इकाइयों को करोड़ों रुपयों की सौगात दी। साथ ही मातृ शक्ति से संवाद भी किया।
चुनाव आयोग के 2020 में आए इलेक्टोरल रोल के आंकड़ों के मुताबिक, यूपी में 14 करोड़ 51 लाख मतदाता हैं। इसमें से 7.85 करोड़ पुरुष और 6.66 करोड़ महिलाएं हैं। एक तरह से 45 फीसदी महिला वोटर हैं। 2017 के विधानसभा चुनावों में करीब 4 करोड़ महिलाओं ने वोट दिया था। यही वजह है कि सियासी पार्टियां महिला वोटरों को साधने की कोशिश में जुटी है। आधी आबादी पर इस बार पूरी लड़ाई शुरू हो गई है। सभी सियासी दल आधी आबादी की बात करने लगे है।