श्रीलंका को गंभीर आर्थिक संकट से निपटने के लिए भारत करेगा मदद

सहायता के लिए महिंदा राजपक्षे ने प्रधानमंत्री मोदी को कहा शुक्रिया

श्रीलंका के सामने खड़े गंभीर आर्थिक संकट से निपटने के लिए भारत मदद करेगा। श्रीलंका अपने देश के आर्थिक संकट से निपटने के लिए विश्व बैंक से मदद मांगने वाला है। कुछ सूत्रों के मुताबिक श्रीलंका अगले महीने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की बचाव योजना पर चर्चा की जाएगी। इस बीच श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने अपने देश को आर्थिक विकास मदद और ऋण सुविधा देने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद कहा है।

 उल्लेखनीय है कि जनवरी 2020 से विदेशी मुद्रा भंडार में 70 फीसदी की गिरावट से श्रीलंका के सामने आर्थिक समस्या पैदा हो गया है। विदेशी मुद्रा की कमी ने भोजन और ईंधन समेत जरूरी आयात के लिए भुगतान करने का संकट खड़ा कर दिया है। इस कारण देश में बढ़ती अशांति का माहौल बन रहा है, जिसे रोकने के लिए यहां के पेट्रोल पंपों पर सैन्य तैनाती भी की गई है। फरवरी तक 2.31 अरब डॉलर का मामूली भंडार रखने वाले श्रीलंका को इस साल के शेष हिस्से में करीब चार अरब डॉलर का कर्ज चुकाना है।

 एक सूचना के मुताबिक वित्तमंत्री बेसिल राजपक्षे अगले महीने वित्तीय संकट से बाहर निकलने के लिए वाशिंगटन में IMF और विश्व बैंक अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इन हालात में भारत से भी श्रीलंका को मदद मिली है। जिसके लिए महिंदा राजपक्षे ने कहा कि हम गंभीर आर्थिक संकट में सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। श्रीलंका ने भोजन, दवाओं और अन्य जरूरी सामान के खरीद के लिए भारत से एक अरब डॉलर की क्रेडिट लाइन पर हस्ताक्षर किए हैं।

Send this to a friend