हमारे बारे में | संपर्क करें | डीएमसीए
सीतापुर में नरेंद्र मोदी का तंज़, कहा- गुंडाराज को बढ़ावा देने वाले क्या ही विकास करेंगे

समाजवादी पार्टी के शासन-काल में आम आदमी खौफ में रहा करता था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सीतापुर में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जहां एक तरफ पूर्ववर्ती सपा सरकार निशाने पर लिया तो वहीं बीजेपी सरकार की उपलब्धियां भी गिनवाईं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पूर्व की सरकारों के समय जनता खौफ में जीती थी। उस समय राज्य में गुंडाराज था। लेकिन अब बीजेपी की सरकार होने से कानून का राज है। अब महिलाएं बेखौफ होकर घरों से निकलती है। प्रदेश में गुंडाराज और माफियाराज को खत्म किया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार होने का मतलब है केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का डबल स्पीड से कार्यान्वयन होना। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने से अब तेज रफ्तार से विकास हो रहा है। विगत समाजवादी सरकार पर टिप्पणी करते हुए उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश का विकास वो लोग क्या ही करेंगे जो गुंडाराज और माफियाओं को बढ़ावा देते हों। प्रदेश की जनता भी इस बात को अब जान चुकी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि सीतापुर के किसान भी कभी यह नहीं भूल सकते कि उन पर किस तरह से लाठियां बरसाईं गई थी। किसानों का क्या कसूर था, किसान तो महज गन्ना बेचने आए थे। यही नहीं पूर्व की सरकारों का रिकॉर्ड गन्ना फैक्ट्रियों को भी बंद करवाने का रहा है। अब प्रदेश में बीजेपी की सरकार आने से नई गन्ना फैक्ट्रियां भी लगाई जा रही हैं। इसके साथ ही पुरानी फैक्ट्रियों की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है।
उत्तर प्रदेश में पूर्व की सरकारों के राज में 10 साल में 2 लाख से भी कम सरकारी नौकरियां युवाओं को दी गई। जबिक योगी सरकार ने पांच साल में लगभग 4.5 लाख सरकारी नौकरियां दी हैं। पूर्व की सरकारों ने इतने सालों तक अपने कारीगरों पर हुनर के बजाय विदेश से आयात पर ही विश्वासजताया। हमने, अन्य के अतिरिक्त, झांसी से लेकर अलीगढ़ तक डिफेंस कॉरिडोर का काम शुरू किया है।