अब पंजाब में शुरू होगा किसान आंदोलन!

टोल दरों में बढ़ोतरी को लेकर किसानों की चेतावनी, 20 दिसंबर से पंजाब में राज्यव्यापी रेल नाकेबंदी की घोषणा

तीन कृषि कानूनों की वापसी हुई तो दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन भी समाप्त हो गया। लेकिन एक बार फिर पंजाब में किसान आंदोलन शुरू होगा। अब टोल दरों में बढ़ोतरी होने के बाद किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। टोल दरों में बढ़ोतरी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन और किसान मजदूर संघर्ष समिति ने आंदोलन को लेकर चेताया है।

भारतीय किसान यूनियन ने ऐलान किया है कि 20 दिसंबर से किसान पूरे पंजाब में राज्यव्यापी रेल नाकेबंदी करेंगे। किसानों ने साफ कह दिया है कि जब तक टोल रेट में की गई बढ़ोतरी को वापस नहीं किया जाता, तब तक सूबे के टोल प्लाजा पर किसान धरने पर बैठे रहेंगे। पंजाब में राज्य भर से 140 से अधिक स्थाई मोर्चों को तो किसानों ने हटा दिया है लेकिन टोल दरों में बढ़ोतरी को लेकर टोल प्लाजा पर अभी भी किसानों की हड़ताल जारी है। 

उल्लेखनीय है कि किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) ने सरकार को चेतावनी दी है कि जब तक टोल दरों में की गई बढ़ोतरी को वापस नहीं लिया जाता, उनकी हड़ताल जारी रहेगी। इसके अलावा दिल्ली की सीमाओं से धरना समाप्त कर लौटे किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेताओं ने 20 दिसंबर से राज्यव्यापी रेल नाकेबंदी की घोषणा की है।दरअसल हरियाणा में भी दरों में बढ़ोतरी की गई लेकिन राज्य सरकार ने घोषणा की है कि टोल प्लाजा पुरानी दरों के साथ जारी रहेंगे। हम भी पंजाब सरकार के जवाब का इंतजार कर रहे हैं।

Send this to a friend