रूसी गैस आपूर्ति रूकने से जर्मनी में ऊर्जा संकट

प्रशासन ने नागरिकों से इस्तेमाल में कमी लाने की अपील

रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण अमेरिका और पश्चिमी देशों द्वारा रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए हैं। आशंका के अनुरूप अब कच्चे तेल की सप्लाई पर भी असर दिखाई देने लगा है। अस्थिरता के हालात ने पहले से ही तनावग्रस्त बाजारों को हिला दिया था। वहीं अब रूसी गैस की आपूर्ति रुकने से जर्मनी में भी संकट पैदा हो गया है। आपातकाल लगने के संकेत मिलने लगे है। इसी बीच सरकार ने नागरिकों से इस्तेमाल में कमी लाने का अनुरोध किया है।

 रूस की प्राकृतिक गैस के सबसे बड़े ग्राहक जर्मनी की आपूर्ति में आने वाले दिनों में रुकावट होने जा रही है। इसका कारण रूस का गैस मूल्य अपनी मुद्रा रूबल में मांगना है। जबकि जर्मनी रूबल में भुगतान से इन्कार कर चुका है और पहले की तरह यूरो में भुगतान करना चाहता है। ऐसे में रूस गैस आपूर्ति रोकता है तो जर्मनी में अफरातफरी मचनी तय है।

 ऐसे में जर्मनी सरकार ने अपने नागरिकों को यूक्रेन में चल रहे युद्ध के मद्देनजर गैस और तेल का उपयोग करने की सलाह दी है। जर्मन सरकार ने रूसी गैस पर निर्भरता कम करने का संकेत भी दिया है। उल्लेखनीय है कि यूरोप का अधिकांश देश रूस से तेल और गैस का आयात करते हैं। पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों का प्रतिकार करने के लिए रूस ने सभी देशों से कहा है कि वह अब भुगतान केवल रूसी मुद्रा रूबल में ही स्वीकार करेगा।

Send this to a friend