हमारे बारे में | संपर्क करें | डीएमसीए
राम मंदिर निर्माण कार्य को देख भावुक हुए सीएम योगी आदित्यनाथ

राम नगरी अयोध्या के मठ, मंदिरों और दूसरे धार्मिक स्थलों से वसूले जाने वाले टैक्स पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निर्णय
राम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य जोरो-शोरों से चल रहा है। राज्य सरकार ने राम मंदिर का निर्माण कार्य साल 2024 तक पूरा होने का दावा किया है। वहीं उम्मीद जताई जा रही है राम मंदिर निर्माण का कार्य 2024 के लोकसभा चुनाव से 4 महीने पहले ही पूरा हो जाएगा। अयोध्या दौरे पर गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम मंदिर का निर्माण कार्य देखकर भावुक नजर आए। उन्होंने इस दौरान नींव में लगाए गए पत्थर को प्रणाम किया। इसके बाद उस पत्थर पर ‘श्रीराम’ लिखा और उस पर मुहर लगा दी।
एक रिपोर्ट के मुताबिक सीएम योगी अयोध्या पहुंचे। जहां वो हनुमानगढ़ी मंदिर में गए और मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश भी दिए। सीएम योगी ने अधिकारियों को कहा कि चुनाव से पहले जो विकास योजनाएं बनाई गई थीं, उन्हें शुरू कर समय पर खत्म करना है। यदि डीपीआर नहीं बनी है तो उसे तुरंत बनाया जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक लेते हुए राम नगरी अयोध्या के मठ, मंदिरों और दूसरे धार्मिक स्थलों से वसूले जाने वाले टैक्स पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी। दरअसल मंदिरों से लाखों रुपए टेक्स वसूला जा रहा था, जिसको लेकर कई बार सीएम योगी के पास शिकायत आ चुकी थी।
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने पहले ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए कई विशेष व्यवस्थाएं करने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं मंदिर का निर्माण होने के बाद श्रद्धालुओं को भगवान राम के दर्शनों के लिए 21 फीट ऊंची सीढ़ी चढ़नी होगी, जिसके बाद उन्हें गर्भगृह के दर्शन होंगे। मंदिर को बनाने में एल एंड टी और टीसीई के इंजीनियर दिन रात लगे हुए हैं। निर्माण की गति संतोषजनक ढंग से चल रही है।