अखिलेश यादव ने किया ऐलान, सपा और प्रसपा का होगा गठबंधन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शिवपाल सिंह से की मुलाकात, सपा और प्रसपा में गठबंधन का किया ऐलान

2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियां अपने दल को मजबूत करने में लगी हुईं हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में शिवपाल सिंह के घर जाकर मुलाकात की। इसके बाद सपा अध्यक्ष ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन का ऐलान किया। उन्होने ट्वीट कर बताया कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह से मुलाकात हुई और इस दौरान गठबंधन की बात तय हुई।

वहीं दूसरी तरफ शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जिसमें गठबंधन की जानकारी सांझा की गई। हालांकि अभी शिवपाल को सपा कितने टिकट देगी यह तय नहीं हो पाया है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवपाल समर्थकों को 15 टिकट दिए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पूरी तरह से सक्रीय नजर आ रहे हैं। वह इन दिनों प्रदेश के अलग-अलग जिलों में विजय रथ यात्रा निकाल रहे हैं। इससे पूर्व बुधवार को जौनपुर में उन्होने कहा कि बीजेपी की सरकार ने अपने कार्यकाल में जनता के साथ केवल छल किया है। इसलिए जनता अब बदलाव चाहती है।

Send this to a friend