हमारे बारे में | संपर्क करें | डीएमसीए
चंडीगढ़ में क्वारंटीन नियम तोड़ना महिला को पड़ा महंगा, FIR हुई दर्ज

दक्षिण अफ्रिका से चंडीगढ़ पहुंची एक महिला ने तोड़े क्वारंटीन नियम, पहुंची पांच सितारा होटल, महिला के खिलाफ FIR दर्ज
देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है। जो शासन-प्रशान और स्वास्थ्य विभाग की चिंता का विषय बने हुए हैं। लेकिन लोगों में अभी ओमिक्रॉन के प्रति जागरूकता देखने को नहीं मिल रही। ऐसा ही मामला सामने आया है चंडीगढ़ से। दक्षिण अफ्रीका से दो दिन पहले एक महिला चंडीगढ़ पहुंची। जिसे कम से कम 7 दिन तक घर में क्वारंटाइन रहने के लिए कहा गया था। लेकिन महिला ने क्वारंटाइन के नियम तोड़े और पांच सितारा होटल चली गई। नियम तोड़ना महिला के लिए महंगा पड़ गया। जैसे ही प्रशासन को इसकी सूचना मिली तो महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
चंडीगढ़ स्वास्थ्य सचिव एवं नोडल अधिकारी यश पाल गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला साउथ अफ्रीका से चड़ीगढ़ पहुंची थी। महिला का कोरोना टेस्ट करवाया गया था लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई थी। जिसके बाद महिला को 7 दिन क्वारंटीन किया गया था। और 8वें दिन फिर से टेस्ट होना था, लेकिन वो घर पर नहीं मिली। उन पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई है।
देश में ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जो देश ओमिक्रॉन संक्रमित हैं, वहाँ से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने पर सख्त कार्रवाई के आदेश हैं। इसी के चलते महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।